चंडीगढ़: रात के अँधेरे में कहां गए पहरेदार

चंडीगढ़: 15 अगस्त यानी आज़ादी का दिन, इस दिन हर देशवासी आजादी के रंग में डूबा होता है तो वहीं  हर साल देश के दुश्मन की…

चंडीगढ़: 15 अगस्त यानी आज़ादी का दिन, इस दिन हर देशवासी आजादी के रंग में डूबा होता है तो वहीं  हर साल देश के दुश्मन की नापाक नजरे इस जश्न को मातम में बदलने की होती है,,,सुरक्षा को लेकर एजेन्सिया तमाम दावे करती है कि पुलिस की नजर चप्पे-चप्पे पर है, हर एक कोने का निरीक्षण किया जा रहा है और दुश्मनो के मंसूबो को कामयाब नही होने दिया जाएगा लेकिन हकीकत कुछ और ही है !क्योकि जब लिविंग इंडिया न्यूज़ की टीम ने देर रात ट्राय सिटी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रियलटी चेक किया तो सामने आया कि कई जगहो पर सुरक्षा भगवान् भरोसे थी । सबसे पहले हमारी टीम सुरक्षा का जायजा लेने हर्ट आफ चंडीगढ़ यानी की चंडीगढ के सेक्टर-17 पहुंची जहा पर पुलिसकर्मि तो तैनात थे लेकिन कड़ी सुरक्षा नही दिखी…वहीं चंडीगढ रेलवे स्टेशन स्वंतत्रता दिवस को धयान में रखते हुए भी मात्र 15 पुलिस कर्मचारी तैनात थे ! वहीं जब हमारे संवादाता पंचकुला-चडीगढ बार्डर पहुंते तो वहां पर हालाकी हालात कुछ राहत भरे थे !

https://youtu.be/2iip84Aty8w

आज़ादी के जश्न में कोई खलल ना डाले इसको लेकर पंजाब पुलिस कई जगहों पर मुस्तैद भी नजर आई,,बात करें अगर मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तो यहां रात के अंधेरे में पुलिस गडियों की जांच करती नजर आई । लेकिन ज्यादाकर जगहों पर पुलिस मौजूद नहीं थी, वही सेक्टर 32 में जीएमसीएच अस्पताल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगा सकता है,,,एसे में स्वतंत्रत्रा दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है, यहां के हालातों को देखकर तो बिल्कुल नहीं लगता…दावे सिर्फ दावे होते है,,,वास्तविकता में वो कम ही तब्दील हो पाते है ! चंडीगढ के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस सुखना लेक में सुरक्षा को लेकर जब एक भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था, साफ है, पुलिस सुधरी नहीं है शहर में हुये, हर आम या खाम मौको पर उसका रवैया वही है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *