दिल्ली: बीच सड़क पर महिला के साथ मारपीट

दिल्ली: दिल्ली में एक महिला के साथ बेरहमी से कार सवार ने मारपीट की। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीटीटीवी की तस्वीर में…

दिल्ली: दिल्ली में एक महिला के साथ बेरहमी से कार सवार ने मारपीट की। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीटीटीवी की तस्वीर में महिला को बीच सड़क पर एक शख्स पहले थप्पड़ मारता है और फिर धक्का देकर महिला को बुरी तरह गिरा देता है। इसी दौरान एक और महिला कार से बाहर आती है। आलम ये था कि दिन-दहाड़े सड़क के बीचोबीच कोई शख्स बेशर्मी से किसी महिला को पीट रहा था और आसपास के लोग तमाशगीन बने रहे। ये वारदात है रोहिणी जिला के प्रशांत विहार की और पीड़ित महिला का नाम है महक असवानी जो की प्राइवेट ट्यूशंस देने का काम करती हैं। और ये हमलावर शख्स उनके एक स्टूडेंट का पिता है। इस सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाली दूसरी महिला बच्चे की माँ है। घटना के तुरंत बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने पहले तो कार्रवाई करने में ही आना कानी की बाद में आला अधिकारीयों के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज भी किया गया !

https://youtu.be/vPmOA6yWFiI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *