अमृतसर : आप गुरूद्वारा क्यों जाते हैं, शांति के लिए, प्रार्थना के लिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुरूद्वारे में बच्चा चोरी करने वाला घूम रहा है। जी हां श्री हरमंदिर साहिब की इस घटना को देखकर आपको भरोसा भी नहीं होगा कि एक जरा सी गलती आपके बच्चे को आपसे हमेशा के लिए जुदा कर देगी। श्री हरमंदिर साहिब की इस घटना को देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
पहले आपको बताते हैं कि आखिर कैसे सीसीटीवी फुटेज से महिला को पकड़ा गया। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि एक बच्ची सड़क पर जा रही है। एक शख्स को शक होता है और वो बच्ची को अपने साथ वापस लेकर गुरूद्वारा के अंदर चला जाता है। कुछ देर बाद उस बच्ची को एक महिला गोद में लेकर जाने लगती है। लेकिन उसी शख्स की नजर बच्ची पर पड़ जाती है। जिसके बाद वो महिला को रोककर पूछताछ शुरू करता है तो सारा माजरा समझ में आ जाता है।
बच्ची चोरी के आरोप में पकड़ी गई महिला का नाम है रेशमा। बताया जाता है कि कंट्रोल रूम में बैठे लोगों को महिला पर शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने एक टीम भेजी जिसने महिला से पूछताछ किया और बच्ची को सुरक्षित परिवार वालों के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने आई पिंकी और उसके पति जब जूते पहनने लगे उसी दौरान बच्ची कहीं चली गई। लेकिन कुछ देर बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बच्ची को माता-पिता के हवाले कर दिया गया।
गौरतलब है कि श्री हरमंदिर साहिब परिसर में सीसीटीवी कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारियों की मुस्तैदी से एक मासूम बच्ची अगवा होने से बच गई। इसमें माता-पिता की लापरवाही भी सामने है क्योंकि उनकी भी गलती है जिस कारण बच्ची को महिला लेकर भागती है। हालांकि आरोपी को सीसीटीवी की सहायता से पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आगे से आप जब भी गुरूद्वारा जाएं तो ध्यान रखें कि बच्चे को अकेला ना छोड़ें या उससे नजर नहीं हटाएं। क्योंकि हरबार बच्चा चोर पकड़ा जाए, यह संभव नहीं है।
