भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं सालगिरह पर विशेष सत्र

भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं सालगिरह पर चर्चा करवाकर मोदी सरकार आजादी के उन नायकों के योगदान को उभारना चाहती है, जिनकी अब तक उतनी…

भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं सालगिरह पर चर्चा करवाकर मोदी सरकार आजादी के उन नायकों के योगदान को उभारना चाहती है, जिनकी अब तक उतनी चर्चा नहीं होती या जो कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में गुमनामी में खोए रहे ! भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं सालगिरह पर पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार ने देश को खोखला कर दिया है, नरेंद्र मोदी के लोकसभा को संबोधित करने के बाद सोनिया ने बिना नाम लिए आरएसएस पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे संगठनों ने आजादी में कोई योगदान नहीं दिया बल्कि ऐसे संगठन आजादी के आंदोलन के खिलाफ थे !

मोदी सरकार आज संसद में भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ को खास तरीके से मना रही है ! इस खास मौके के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है ! 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन की चिंगारी छेड़ी थी ! भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में इस आंदोलन की अहम भूमिका मानी जाती है !

https://youtu.be/XqXjSb3IHDY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *