हिजबुल के तीन ग्राउंड लेवल वर्कर हथियार समेत गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन ग्राउंड लेवल वर्कर को पकड़ा गया है। तीनों को बारामूला पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम…

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन ग्राउंड लेवल वर्कर को पकड़ा गया है। तीनों को बारामूला पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है। बारामूला के एसएसपी इम्तियाज हुसैन के अनुसार तीनों आरोपी घाटी के युवाओं को बहला-फुसलाकर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करते थे। तीनों के बारे में लगातार सूचना मिल रही थी। आखिर में गुप्त जानकारी के आधार पर जाल बिछाकर इन्हें पकड़ा गया। तीनों के पास से दो चाइनीज पिस्टल और अन्य हथियार भी बरामद किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस का लगातार प्रयास रहा है कि ऐसे लोग जो घाटी के युवाओं को बहला-फुसलाकर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करते हैं, उनको गिरफ्तार किया जाए। आपको बता दें कि बारामूला पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने हिजबुल मुजाहिदीन के तीन संदिग्ध को पकड़ा है। इन तीनों पर घाटी के युवाओं को बहला-फुसलाकर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करने का आरोप था। आपको बता दें कि आतंकवादी लोगों को रूपये का लालच देकर युवकों को भटकाने का जिम्मा देते हैं। कई बार इसपर खुलासा होता रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *