फाजिल्का : विजिलेंस विभाग ने अरनी वाला थाने में तैनात एएसआई बलवीर चंद को सात हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। दरअसल नहर का पानी चोरी करने को लेकर विभाग ने मुलिया वाली के किसान गुरसाहब सिंह पर शिकायत दर्ज कराई थी। एएसआई बलवीर ने किसान से मामला दर्ज ना करने के एवज में 20 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी। आखिर में 17 हजार रूपये में सौदा तय हुआ। एएसआई ने किसान से रिश्वत के रूप में पांच-पांच हजार रूपये पहले ही ले लिया था। बकाया सात हजार रूपये बुधवार को देनी थी। एएसआई के रवैये से परेशान किसान ने विजिलेंस विभाग को सूचना किया। जिसके बाद जाल बिछाकर एएसआई बलवीर चंद को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उधर एएसआई ने खुद पर लगाए आरोपों से इंकार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सात हजार रूपये रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार
फाजिल्का : विजिलेंस विभाग ने अरनी वाला थाने में तैनात एएसआई बलवीर चंद को सात हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। दरअसल नहर का…
