अवैध संबंध के चक्कर में युवक की हत्या!

सिरसा : यहां के सिरसा के भादरा बाजार की खाईवाली गली में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक…

सिरसा : यहां के सिरसा के भादरा बाजार की खाईवाली गली में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक संदीप जाखड़ कोचिंग सेंटर चलाता था। वारदात के बाद आरोपी कार में सवार होकर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मृतक के शव को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। घटना के बारे में बताया जाता है कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तीन युवक एक कार में सवार होकर भादरा बाजार की खाईवाली कार में पहुंचे। इसके बाद तीनों कोचिंग सेंटर में घुस गए और संदीप जाखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। संदीप को तीन गोली मारी गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। गोलियां की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए, इसी बीच दो आरोपी पैदल जबकि एक कार से फरार हो गया।

घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शुरूआती जांच में पता चला है कि मृतक का एक महिला से अवैध संबंध थे। जिस कारण महिला के पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। उधर पड़ोसियों का बयान है कि मृतक संदीप काफी अच्छे स्वभाव का था। वो शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे। पड़ोसियों के बयान से भी घटना के कारण पर संशय बना हुआ है। पुलिस ने शुरूआती जांच में घटना के जो कारण बताए हैं, उस पर पड़ोसियों से बयान से संदेह उत्पन्न हुआ है। हालांकि पुलिस की जांच में संदीप की हत्या क्यों की गई इसका खुलासा तो हो ही जाएगा। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब पुलिस आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने में सफल होगी। क्योंकि दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या करना पुलिस पर सवाल उठाता ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *