लुधियाना: दुगरी पुलिस थाना में हिरासत में ली गई महिला ने बाथरूम में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का नाम रमनदीप है और वह दुगरी इलाके की रहने वाली है।
मृतक क्रेडिट कार्ड से धोखाधडी करने वाले गिरोह में शामिल थी जिस पर मोहाली और अन्य जगह पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। मामले में उसके पति और एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है !

