चोटी काटने वाले गिरोह ने उड़ाई लोगों की नींद

Fazilka: पुलिस इसे अफवाह कह रही है तो वही लोग इसे किसी अनजान साए का खौफ बता रहे हैं। सच्चाई क्या है वो तो अभी…

Fazilka: पुलिस इसे अफवाह कह रही है तो वही लोग इसे किसी अनजान साए का खौफ बता रहे हैं। सच्चाई क्या है वो तो अभी भी एक पहेली बनी हुई है। फिर भी हम आपको सावधान करना चाहेंगे कि रात को सोते वक्त जरा अपनी चोटी संभाल के रखें हो सकता है कि अफवाह के कारण ही आपको दिक्कतों का सामना करना पड़े।

हरियाणा, राजस्थान के कई गांवो में महिलाओं के चोटी काटने की घटनाओं के बाद अब इस चोटी गैंग की दस्तक पंजाब में भी सुनाई दे रही है। पंजाब के जिला फाजिल्का में एक औरत के रात के वक्त किसी ने बाल काट दिए। हालांकि इसे अंधविश्वास कहें या फिर कुछ और।

इतना ही नही परिवार वालों ने उस अनजान साये से बचने के लिए मेहंदी के पंजे अपने घर के बाहर कमरों के बाहर लगा दिए उनका मानना है कि ऐसा करने से कोई भी अनजान साया घर में दाख़िल नहीं हो सकता।

अब जरा इस औरत की नजर से उस अनजान शख्स का हुलिया समझने की कोशिश कीजिए कि वो कैसा दिखता था। महिला की माने तो कबूतर काफी बड़ा था और उसकी गोल-गोल और मोटी-मोटी आंखें और चोंच काफी लंबी थी। कुछ देर बाद जब महिला ने अपने सिर पर हाथ लगा कर देखा तो उसके कुछ बाल कट चुके थे।

डीएसपी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले से जुड़ी शिकायत अभी तक कोई  प्राप्त नहीं हुई है और साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील किया कि अफवाह से बचें। बेवजह की अफवाह फैलाई जा रही है और लोगों को इससे बचने की जरूरत है।

कुछ दिनों से चोटी काटने की खबरें तो आप सुन ही रहे होंगे। रात के अंधेरे में कोई आता है और महिलाओँ के साथ ही लड़कियों की चोटी काटकर गायब हो जाता है। आखिर ये कौन है, कौन महिलाओं की चोटियां काट कर उनकी रात की नींद हराम कर रहा है। ताजा मामला फाजिल्का में सामने आया जहां पर रात के अंधेरे में किसी ने सोई हुई महिला की चोटी काट दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *