Delhi: दिल्ली पुलिस ने 6 ऐसे रॉबर्स को पकड़ा है जोकि हाइवे पर चलने वाले ट्रक को अपना निशान बनाते थे,पकड़े गए आरोपी कार और बाइक से ट्रक का पीछा किया करते थे और किसी सुनसान जगह पर ट्रक के आगे अपनी गाड़ी को लगाकर ड्राइवर और कंडक्टर को बंधक बनाकर ट्रक को लेकर चल देते थे, पुलिस ने इनके कब्जे से एक देसी कट्टा, 3 जिन्दा कारतूस , कार और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने इन सभी को तब पकड़ा जब ये सभी वसन्त कुन्ज के रंगपुरी इलाके में वारदात को अंजाम देने के लिए यहाँ पहुंचे थे. फिलहाल पुलिस अब ये पता लगने की कोशिश कर रही है कि अबतक उन्होंने इस तरह की कितनी वारदात को अंजाम दिया है।
दिल्ली मेें 6 रॉबर्स, 3 जिन्दा कारतूस,एक देसी कट्टा समेत गिरफ्तार
Delhi: दिल्ली पुलिस ने 6 ऐसे रॉबर्स को पकड़ा है जोकि हाइवे पर चलने वाले ट्रक को अपना निशान बनाते थे,पकड़े गए आरोपी कार और…
