बठिंडा में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Bathinda:बठिंडा की विजिलेंस पुलिस ने एक पटवारी और उसके सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, विजिलेंस के एसएसपी के मुताबिक आकलिया…

Bathinda:बठिंडा की विजिलेंस पुलिस ने एक पटवारी और उसके सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, विजिलेंस के एसएसपी के मुताबिक आकलिया जलाल हल्का के पटवारी बलदेव सिंह ने कौर सिंह वाला गांव के जगतार सिंह से लोन के लिए फर्द देने के एवज में 12 हज़ार रिश्वत की मांग की थी और 8000 में सौदा तय हो गया था. जिसके चलते पटवारी ने 5000 पर पहले ले लिया था और आज जब बाकी के 3000 देने गया तो विजिलेंस ने पटवारी और उसके सहायक जगसीर को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *