Punjab: पंजाब सीएम के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार ने हाईकोर्ट में रिट लगने के बाद इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि आज होने वाली पंजाब कैबिनेट की बैठक में भी सुरेश कुमार के संबंध में चर्चा हो सकती है।
सुरेश कुमार ईमानदार और अनुभवी ऑफिसर में गिने जाते है ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी नहीं चाहते कि सुरेश कुमार इस्तीफा दें। वीरवार को सीएम की किसी भी मीटिंग में सुरेश कुमार शामिल नहीं हुए। जिससे उनके इस्तीफे की बात को बल मिला। बता दें कि मोहाली के रमनदीप सिंह ने अपने वकील एच एस बराड़ के माध्यम से सुरेश कुमार की नियुक्ति को गलत बताते हुए इसे खारिज करने की मांग की है।
कोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार और सुरेश कुमार से जवाब तलब करते हुए 30 अगस्त के लिए सुनवाई तय रखी है। सूत्रों के हवाले से ये भी बताया जा रहा है कि सीएम ने प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी से भी बात करने के लिए वक्त मांगा है .
