श्रीनगर-पीओके के बीच यात्रा और व्यापार फिर से होगा शुरू

Jammu-Kashmir: भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के आर-पार श्रीनगर-मुजफ्फराबाद मार्ग पर यात्रा और व्यापार सोमवार से शुरू है हो जाएगा जो 21 जुलाई से बाधित…

Jammu-Kashmir: भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के आर-पार श्रीनगर-मुजफ्फराबाद मार्ग पर यात्रा और व्यापार सोमवार से शुरू है हो जाएगा जो 21 जुलाई से बाधित था। इसके लिए जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अधिकारियों ने बारामुला जिले की कमान पोस्ट पर बैठक की। बारामुला के उपायुक्त नासिर अहमद नकाश के मुताबिक साप्ताहिक बस सेवा से यात्रा सोमवार से शुरू होगी जबकि व्यापार मंगलवार से बहाल हो जाएगा।

नासिर अहमद नकाश ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच नियमित मासिक बैठक के लिए रजामंदी हुई है ताकि इस अवधि में कोई भी मतभेद उभरें तो उन्हें दूर किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि दोनों पक्ष इस बात पर भी रजामंद हुए हैं कि जो लोग चाकन दा बाग.रावलकोट रास्ते से पकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर गए थे। उन्हें सोमवार को इस रास्ते से वापस आने की अनुमति दी गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *