गुरूग्राम : साइबर सिटी गुरूग्राम की पुलिस लाचार हो गई है। या यह भी कह सकते हैं कि पुलिस खुद ही असुरक्षित है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि एक बार फिर पुलिस पर हमला किया गया। यह मामला है गुरूग्राम के सेक्टर 29 का थाना। बुधवार की रात एमजी रोड पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान इफ्को चौक की तरफ जा रही एक फार्च्यूनर को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने पुलिस के जवान पर ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस जवान को गाड़ी से कुचलने की कोशिश के मामले में जिस आरोपी को पकड़ा गया है, उसका नाम सुशील है और वो उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।
पुलिस की मानें तो आरोपी पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है। यहां तक कि आरोपी ने पुलिस से गाली-गलौच भी किया। इस घटना के बाद पुलिस जहां सकते में है, वहीं आरोपी से पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक से गाड़ी बरामद कर ली है और तमाम धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिस तरह से आए दिन गुरूग्राम पुलिस पर ही हमले हो रहे हैं, उससे साफ जाहिर है कि पुलिस लाचार हो गई है। लगातार घटनाएं हो रही है और पुलिस है कि कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दावे करती है। हालांकि इस मामले में तो एक आरोपी पकड़ लिया गया लेकिन कई ऐसे मामले में जिसमें आरोपी पुलिस पर हमला करके फरार हो जाते हैं। यह हकीकत है साइबर सिटी की सहमी और डरी पुलिस की।

