दक्षिणी कश्मीर: इसके इमाम साहब इलाके के शोपियां गांव में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में सेना के एक मेजर और एक जवान के शहीद होने की खबर है जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया है।
पुलिस के मुताबिक आर्मी, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को रात 2:30 बजे गश्त के दौरान पता चला कि मातृबुग गांव में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। जिसके बाद वहां संयुक्त कॉर्डन और खोज अभियान चलाया गया. जैसे ही सुरक्षाबलों ने इस अभियान को आगे बढ़ाया। वैसे ही दूसरी तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. अभी भी उस इलाके से तीन उग्रवादियों के छिपे होने की खबर आ रही है।
वहीं कुलगाम मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मर गिराया है। शोपियां मे सेना और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ के अलावा कुलगाम में भी मुठभेड़ जारी है।
