हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 14 पहुंची, 7 जिलों में लॉक डाउन जारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– कोरोना वायरस जैसी महामारी दिन प्रति-दिन बढ़ती ही जा रही है । देश में संक्रमितों की संख्या 400 से ज्यादा हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– कोरोना वायरस जैसी महामारी दिन प्रति-दिन बढ़ती ही जा रही है । देश में संक्रमितों की संख्या 400 से ज्यादा हो गई है । इससे अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी है । तो वही हरियाणा कि बात करे तो कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। ये नया मामला पलवल से सामने आया हैं । 65 वर्षीय व्यक्ति कुछ दिन पहले दुबई से लौटा था । उसकी रिपोर्ट पोस्टिव पाई गई हैं ।

coronavirus

इस गंभीर बीमारी के चलते हरियाणा में 31 मार्च तक 7 जिलों में लॉक डाउन हो गया है । हरियाणा में उन जिलों को लॉक डाउन किया गया है जिसमे से कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं । इनमें पंचकूला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, पानीपत, सोनीपत और रोहतक जिले शामिल हैं। इन जिलों में जरूरत की चीजों को छोड़कर बाकी सब बंद कर दिया गया हैं । हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली भी पूरी तरह से लॉक डाउन कर दिया गया है ।

khattar

तो वहीं सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से अपील की हैं कि जिस तरह रविवार को लोगों ने जनता कर्फ्यू का संयम बनाकर रखा, उसी तरह आगे भी संयम बनाने कि जरुरत हैं ताकि कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सके । जिसके बाद सीएम ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान आवश्यक चीजों की दुकानें खुली रहेंगी । सीएम ने आगे कहा किसानों की फसल पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा ।

coronavirus

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *