ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– यमुनानगर के रादौर रोड के ऊपर आए दिन जाम से लोगों को दो-चार होना पड़ता हैं। मगर आज का नजारा आंखों में आंसू ला देने वाला था, जिसको देख कर हर किसी का दिल पिघलने पर मजबूर हो जाए।
बतादें जब एक व्यक्ति की शव यात्रा यहां से निकल रही थी तो वंही लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण व जाम के चलते उस व्यक्ति की शव यात्रा को चार कंधों के बजाय लोगों ने 10 हाथों पर ऊपर उठाना पड़ा। जाम लगने पर रास्ता ना होने के चलते लोगों ने भारी परेशानी के बीच से शव यात्रा को श्मशान घाट तक पहुंचाया।
जिसे देख कर लगता है कि, कहीं ना कहीं दुनिया से इंसानियत खत्म होती जा रही है, जब हर किसी को अंतिम यात्रा कर शमशान घाट की मंजिल पर पहुंचना है और उसी यात्रा को रास्ता न मिले तो समाज के लिए इससे बढ़कर ओर शर्मनाक क्या हो सकता है।
ऐसे में किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और जब वायरल वीडियो होने के बाद हमने इस बारे नगर निगम मेयर मदन चौहान से जानना चाहा तो उन्होंने भी इस पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि मैं कल ही अपने अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर कड़ा संज्ञान लूंगा। क्योंकि इस तरह का जो वीडियो सामने आया है, वो हमारे समाज के लिए शर्मनाक बात है।



