हरियाणा: टिकोटोक वीडियो बनाने के पागलपन ने उतारा मौत के घाट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– पुलिस ने मंगलवार को यहां बताया कि मतलौडा रेलवे स्टेशन के पास एक टिकटोक वीडियो के लिए लाइव बिजली के तार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– पुलिस ने मंगलवार को यहां बताया कि मतलौडा रेलवे स्टेशन के पास एक टिकटोक वीडियो के लिए लाइव बिजली के तार के संपर्क में आने से एक 22 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है।

पुलिस ने कहा कि, यह घटना सोमवार शाम को हुई जब धरमगढ़ गांव के निवासी विकास एक पोल पर चढ़ गया, जिस पर बीजली की तार गुजर रही था और वीडियो के लिए पोज दे रहा था। जब दुर्घटना हुई तो उसके तीन दोस्त नीचे खड़े थे।

पुलिस ने कहा कि विकास 25,000 वोल्ट के करंट के तार के संपर्क में आया और झुलस गया। पुलिस ने शव को शव परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/2566625933625901/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *