सर्व कर्मचारी संघ ने ठहराया केंद्र सरकार को दिल्ली हिंसा का जिम्मेदार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भिवानी में सर्व कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भिवानी में सर्व कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सरकार से 20 जुलाई 2019 की बैठक के दौरान हुए समझौतों को लागू करने की मांग की है। कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार के विभागों का निजीकरण बंद करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और कोर्ट के आदेश के मुताबिक समाना काम समान वेतन देने की भी मांग की है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने दिल्ली हिंसा के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *