अनिल विज ने किया सोनिया गांधी के बयान पर पलटवार, SYL पर बोला हमला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उधर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोनिया गांधी की तरफ से दिल्ली हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराने पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उधर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोनिया गांधी की तरफ से दिल्ली हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराने पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा कोई रास्ता नहीं है, अभी समय दोषारोपण का नहीं, बल्कि सभी को मिलकर माहौल को शांत करवाना चाहिए। वहीं एसवाईएल पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर के बयान पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि, हुड्डा और सीएम कैप्टन दोनों मिले हुए हैं। हरियाणा और पंजाब की कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता के साथ धोखा कर रही है। तो वहीं विज ने प्रियंका गांधी को भी अपने निशाने पर लिया।

दिल्ली हिंसा पर रणजीत सिंह का विवादित बयान

वहीं अब दिल्ली हिंसा को लेकर मनोहर सरकार के कैबिनेट मंत्री का विवादित बयान सामने आया है। जेल मंत्री रणजीत चौटाला दिल्ली हिंसा को जायज ठहराते नजर आए हैं। रणजीत सिंह ने अपने बयान में हिंसा को पार्ट ऑफ लाइफ बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *