मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा देगी दिल्ली सरकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली हिंसा में अबतक 34 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 लोग घायल बताय जा रहे हैं। जिसके बाद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली हिंसा में अबतक 34 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 लोग घायल बताय जा रहे हैं। जिसके बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि, हिंसा में हिंदू और मुसलमान सबको नुकसान पहुंचा  है, इसलिए दिल्ली सरकार हिंसां में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख-10 लाख का मुआवजे देने का ऐलान करती है, साथ ही हिंसा में घायल लोगों का अस्पताल में मुफ्त में इलाज किया जा रहा है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि मामूली रूप से घायलों को 20-20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा, हिंसा में जिनके रिक्शे को नुकसान हुआ उन्हें 25 हजार, ई रिक्शा के लिए 50 हजार, जिनका घर जला है उन्हें 5 लाख दिया जाएगा, जबकि  दुकान जलने पर 5 लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *