अचानक मौसम ने ली करवट, धुंध ने फिर से डाला डेरा,

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. अचानक से धुंध ने डेरा डाल लिया है, जिसके बाद ऐसा लग रहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. अचानक से धुंध ने डेरा डाल लिया है, जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि जाते जाते ठंड ने एक बार फिर से वापसी कर ली है। हरियाणा में आज सुबह कई इलाके घने कोहरे की आगोश में लिपटे हुए नजर आए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 28 और 29 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *