ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन एक्ट यानी CAA पर दिल्ली में खूनी खेल खेला जा रहा है। यहां पर अब तक CAA पर हुई हिंसा में 20 लोगों की मौत हो चुकी है,तो वहीं करीब 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं, बुधवार सुबह भी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुआ, यहां पर कुछ उपद्रवियों ने एक दुकान में आग लगा दी हैं।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक
तो इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई, बैठक में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौजूद रहे, इस बीच बैठक में दिल्ली हिंसा के दौरान मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि दिल्ली के मौजूदा हालात चिंताजनक है, एक साजिश के तहत हालात बिगाड़े गए हैं। बीजेपी नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिए,और चुनाव के दौरान नफरत फैलाने की कोशिश की, दिल्ली का जो हाल है उसके लिए केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं, दिल्ली हिंसा को रोकने में नाकामयाब रहे गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
सोनिया गांधी ने पूछे सवाल
बीजेपी पर निशाना साधते हुए और गृह मंत्री से सवाल करते हुए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूछा कि रविवार को गृह मंत्री कहां थे और क्या कर रहे थे? हिंसा वाली जगहों पर कितनी पुलिस फोर्स लगी? बिगड़ते हालात के बाद भी सेना की तैनाती क्यों नहीं की गई?


