सीवरेज के पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सड़क पर लगाया जाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के बड़ौता गांव के रहने वाले लोगों ने आज सड़क पर ही जाम लगा दिया। यहां ग्रामीण सीवरेज के पानी की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के बड़ौता गांव के रहने वाले लोगों ने आज सड़क पर ही जाम लगा दिया। यहां ग्रामीण सीवरेज के पानी की निकासी नहीं होने से परेशान हैं। लिहाजा आज ग्रामीण सड़क पर ही खाट लगाकर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि, न तो उनके वहां सड़क बनाई गई और न ही सीवरेज लाइन डाली गई। लिहाजा सीवरेज का गंदा पानी अब उनके घरों की तरफ आ रहा है। ग्रामीणों की तरफ से लगाए गए धरने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें आश्वासन दिलवाया और फिर जाम खुलवाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *