ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन एक्ट यानी CAA पर दिल्ली में खूनी खेल खेला जा रहा है। यहां पर अब कर CAA पर हुई हिंसा में 18 लोगों की मौत हो चुकी है, तो बुधवार सुबह भी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुआ, यहां पर कुछ उपद्रवियों ने एक दुकान में आग लगा दी हैं। तो वहीं दिल्ली की स्थिति पर काबू पाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को खुली छूट दी गई है, साथ ही बताया जा रहा है कि, अजित डोभाल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट को दिल्ली हिंसा की जानकारी देंगे।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक
इसके साथ ही अब दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है, बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद हैं। बैठक के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड से गांधी स्मृति तक शांति मार्च निकालेंगे। इससे पहले बीजेपी और दिल्ली पुलिस पर पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने एक ट्वीट किया अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि, चाहे गृह मंत्री हो या फिर गृह मंत्रालय, सरकार का कर्तव्य है कि वह हिंसा को रोके, हिंसा सोमवार से जारी है और अब भी हिंसा की घटनाएं हो रही हैं, यह दिल्ली पुलिस की भारी विफलता को दिखाता है।


