नहीं थम रहा कोरोना वायरस का कहर, अबतक 2700 की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन में कोरोना वायरस का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती ही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन में कोरोना वायरस का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। मृतकों की संख्या 2,700 हो गई है और इसके संक्रमण के 36 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, इससे 105 और लोगों की जान चली गई  और 7,122 नए मामले सामने आए। उनमें से 258 हुबेई प्रांत के है, जहां इस विषाणु के कारण सबसे अधिक लोग मारे गए है। इसके अलावा दो लोग अनहुइ में मारे गए।

वायरस पर क्या बोला चीन

इस पूरे मामले पर चीन के विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कंग श्वांग ने कहा कि अभी तक सिर्फ ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि चीन के कई शहरों में महामारी बन चुका नया कोरोना वायरस चीन के खिलाफ एक जैविक हथियार है।

कोरोना वायरस ने सार्स को छोड़ा पीछे

इससे पहले चीन में फैले कोरानावायरस से मरने वालों का आंकड़ा 17 साल पहले सार्स वायरस के कारण हुई मौतों से अधिक हो गया है।सार्स वायरस 2003 में फैला था और सार्स वायरस के कारण 774 लोगों की जान गई थी।

1- कोरोना वायरस (सीओवी) का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है. इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है. इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान में शुरू हुआ था।

2- क्या हैं इस बीमारी के लक्षण? इसके संक्रमण के फलस्वरूप बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या उत्पन्न होती हैं. यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है. इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है. यह वायरस दिसंबर में सबसे पहले चीन में पकड़ में आया था।

3- क्या हैं इससे बचाव के उपाय? स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. इनके मुताबिक, हाथों को साबुन से धोना चाहिए. अल्‍कोहल आधारित हैंड रब का इस्‍तेमाल भी किया जा सकता है. खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्‍यू पेपर से ढककर रखें. जिन व्‍यक्तियों में कोल्‍ड और फ्लू के लक्षण हों उनसे दूरी बनाकर रखें. अंडे और मांस के सेवन से बचें. जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *