ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- नागरिकता संशोधन कानून पर शुरु हुई हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है, जाफराबाद और मौजपुर के बाद अब एक बार फिर भजनपुरा में दो गुटों में पथराव शुरू हो गया, पथराव शुरू होने के बाद वहीं भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती गई है। जिनमें अर्द्धसैनिक बलों की 37 कंपनियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, पत्थरबाजी उस वक्त शुरू हुई जब दो गुट CAA के समर्थन और विरोध में भजनपुरा चौक पर आमने-सामने आ गए। इससे पहले भजनपुरा में बस सहित कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था, और पेट्रोल पंप में भी आग लगा दी गई थी।
दिल्ली हिंसा पर गौतम हुए गंभीर
दिल्ली हिंसा पर बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि, कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह इंसान कौन है, चाहे वह कपिल मिश्रा हो या कोई भी, किसी भी पार्टी से संबंधित हो, अगर उसने कोई भड़काऊ भाषण दिया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
आपात बैठक बुलाई
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई , इस बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा कि पुलिस को ऊपर से कार्रवाई का आदेश नहीं है, सीमाई इलाकों से लोग दिल्ली आ रहे हैं और हिंसा कर रहे हैं, हमने बॉर्डर को सील करने और उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग की है। हिंसा को रोकने के लिए पूरे उत्तर पूर्वी जिले में 1 महीने के लिए धारा 144 लगाई गई हैं।
अमित शाह ने की बैठक
तो दूसरी तरफ , जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय में सोमवार रात को गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक की थी। इस बैठक में गृह सचिव, इंटेलिजेंस ब्यूरो चीफ, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और दूसरे अधिकारी मौजूद रहे थे।



