ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन में कोरोना वायरस का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। मृतकों की संख्या 2640 हो गई है और इसके संक्रमण के 36 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, इससे 105 और लोगों की जान चली गई और 7,122 नए मामले सामने आए। उनमें से 258 हुबेई प्रांत के है, जहां इस विषाणु के कारण सबसे अधिक लोग मारे गए है। इसके अलावा दो लोग अनहुइ में मारे गए।
वायरस पर क्या बोला चीन
इस पूरे मामले पर चीन के विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कंग श्वांग ने कहा कि अभी तक सिर्फ ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि चीन के कई शहरों में महामारी बन चुका नया कोरोना वायरस चीन के खिलाफ एक जैविक हथियार है।
कोरोना वायरस ने सार्स को छोड़ा पीछे
इससे पहले चीन में फैले कोरानावायरस से मरने वालों का आंकड़ा 17 साल पहले सार्स वायरस के कारण हुई मौतों से अधिक हो गया है।सार्स वायरस 2003 में फैला था और सार्स वायरस के कारण 774 लोगों की जान गई थी।
अंबाला में मिली वायरस की संदिग्द
अंबाला में थाईलैंड से लौटी एक 20 साल की लड़की को बीमार होने पर कोरोना की आशंका जाहिर करते हुए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मरीज के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिये हैं। हालांकि जांच रिपोर्ट में युवती को किसी भी तरह की कोई ऐसी बीमारी सामने नहीं आई। जिसके बाद युवती की छुट्टी कर दी गई है।


