वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर पूनम भार्गव पर गिरी गाज,

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : पंचकूला के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरी चेहरे के पीछे न जाने पूनम भार्गव आजतक कितने पाप करती आई हैं, न…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : पंचकूला के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरी चेहरे के पीछे न जाने पूनम भार्गव आजतक कितने पाप करती आई हैं, न जाने पूनम भार्गव कितनी कोख की कातिल बनी हैं, कितनी बेटियों को जन्म से पहले ही वो मौत बांट चुकी है…लेकिन अब पूनम भार्गव का ये खूनी खेल खत्म हो गया है….कोख की सरकारी कातिल के वायरल हो रहे वीडियो ने पूरी सच्चाई सामने लाकर रख दी है। 2 घंटे में मां के गर्भ से बच्ची को नोंच नोंचकर निकालने का दम भरने वाली पूनम अपने इस वायरल वीडियो में अपने शैतानी चेहरे को खुद ही बेनकाब कर रही है।

अबतक क्या हुई कार्रवाई ?

वहीं अब डॉ. पूनम भार्गव को गायनी वार्ड से हटा दिया गया है, शुरुआती रिपोर्ट बनाकर स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक को भेज दी गई है, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने महिला डॉक्टर को निलंबित कर दिया, मामले की जांच के लिए पांच डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई है, डॉ. पूनम भार्गव की असिस्टेंट से पूछताछ की जा चुकी है, डॉ. पूनम भार्गव और वीडियो बनाने वाले से पूछताछ होनी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *