ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज किसानों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपए डाले जा रहे हैं। लेकिन पलवल जिले के 7 हजार से ज्यादा किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। जिसे लेकर कृषि उपनिदेशक डॉ.महाबीर सिंह ने बताया कि, जिले के उन किसानों को इस योजना की किश्त नहीं मिल रही, जिनके नाम और आधार में फर्क है। इनके अलावा 3 हजार से ज्यादा किसान ऐसे हैं, जिनके बैंक खाते गलत हैं, जिन्हें अपडेट किया जा रहा है। कृषि विभाग के मुताबिक पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए जिले भर से 9 हजार 99 किसानों ने आवेदन किया है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का किसानों को मिल रहा लाभ
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज किसानों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत किसानों…
