नशे को लेकर शुरु होगा विशेष अभियान, नशे के आदी लोगों की होगी काउंसलिंग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए रोहतक में प्रतिबंधित दवाओं की खोज के लिए एक विशेष अभियान शुरु किया जा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए रोहतक में प्रतिबंधित दवाओं की खोज के लिए एक विशेष अभियान शुरु किया जा रहा है। इस कड़ी में रोहतक जिला प्रशासन अगले 2 दिनों तक जिले की सभी दवा दुकानों की जांच करेगा। जिसके तहत ये पता लगाया जायेगा कि कहीं जिले में किसी दुकान में प्रतिबंधित दवाएं तो नहीं बिक रहीं, जो कि नशे को बढ़ा रहे हैं। वहीं विभाग की तरफ से नशे के आदी लोगों को नश से दूर रखने के लिए उनकी काउंसलिंग भी करवाई जायेगी। हालांकि इससे पहले जो अभियान चलाया गया था उसमें जिले से करीब साढ़े चार लाख प्रतिबंधित दवाओं को खोज निकाला गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *