आज सुबह 11.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे ट्रंप, पीेएम मोदी करेंगे स्वागत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के लिए भारत आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी भारत आएंगी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के लिए भारत आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी भारत आएंगी जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। डोनाल्ड ट्रंप का विमान आज सुबह 11.40 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। वहीं ट्रंप का स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जिसके बाद भव्य रोड शो किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा की कमान अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी संभालेगी।

अहमदाबाद से आगरा जाएंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद से आगरा और फिर नई दिल्ली जाएंगे, साथ ही वह जयपुर भी जा सकते हैं, इसके लिए जयपुर एयरपोर्ट भी तैयार है, ट्रंप के जयपुर पहुंचने का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है।

डोनाल्ड ट्रंप का भारत

सुबह 11.40 बजे : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार सुबह 11.40 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे.

दोपहर 12.15 बजे:  ट्रंप दोपहर 12.15 बजे साबरमती आश्रम पहुंचेंगे.

दोपहर 01.05 बजे: अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इस कार्यक्रम की कवरेज के लिए मीडिया से सुबह 7 बजे तक एंट्री करने की अपील की गई है.

दोपहर 03.30 बजे: डोनाल्ड ट्रंप आगरा के लिए रवाना होंगे.

शाम 04.45 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति आगरा एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे.

शाम 05.15 बजे: डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ ताजमहल देखने जाएंगे.

शाम 06.45 बजे: आगरा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

शाम 07.30 बजे: दिल्ली के पालम एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे.

25 फरवरी के कार्यक्रम Schedule

सुबह 10 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति भवन जाएंगे. यहां भव्य समोराह का आयोजन होना है.

सुबह 10.30 बजे: राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे.

सुबह 11 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे. यहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र से होगी. दोनों दिग्गज यहीं लंच भी साथ करेंगे.

दोपहर 12.40 बजे: समझौतों के करार के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके बाद ट्रंप सीईओ राउंड टेबल के लिए रुजवेल्ट हाउस यानी अमेरिकी दूतावास आएंगे.

शाम 7.30 बजे: ट्रंप शाम शाम 7.30 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे.

रात 10 बजेः वाया जर्मनी अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *