सीएम मनोहर लाल ने प्रगति रैली को किया संबोधित, दी करोड़ों की सौगात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पलवल के हथीन में प्रगति रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पलवल के हथीन में प्रगति रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि पलवल की हर विधानसभा में विकास कार्यो के लिए 80 करोड़ रूपए की राशि सालाना प्रदान की जाएगी। यह राशी एक अप्रैल से हर ग्राम पंचायत,पंचायत समिति,नगर परिषद और पालिकाओं के खाते में डाल दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 26 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत से तैयार चार बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री परिवार समृद्घि योजना के तहत पंजीकृत 6 हजार परिवारों को योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। उज्जवला योजना के अंर्तगत प्रदेश में पिछले पांच वर्षो में 9 लाख घरों में गैस के सिलेंडर पहुंचाने का कार्य किया गया। पीने के पानी की व्यवस्था के तहत यह तय किया गया है कि वर्ष 2022 तक प्रदेश के हर घर की रसोई में नल से शुद्ध जल पहुंचाएंगे। प्रदेश में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनते ही बिना राजनीतिक भेदभाव के हर विधायक को अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए पांच-पांच करोड़ रूपए प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *