भीम आर्मी के भारत बंद का दिखा मिला- जुला असर, पुलिस रही मुस्तैद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- प्रमोशन में रिजेर्वेशन हटाये जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी के चलते देश भर में आज भारत बंद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- प्रमोशन में रिजेर्वेशन हटाये जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी के चलते देश भर में आज भारत बंद को लेकर विरोध पर्दशन किये गए, वहीं प्रदर्शनकारी नागरिकता संशोधन कानून, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को हटाए जाने की भी मांग कर रहे हैं। हालांकि भीम आर्मी के भारत बंद का मिला जुला असर देखने को मिला है। भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी नेतृत्त्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने शहर भर में पैदल मार्च निकाला और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत बताकर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा वहीं करनाल में भीम आर्मी के भारत बंद के एलान के इनपुट पर पुलिस प्रशासन ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही, ताकि और किसी भी तरह की कोई घटना न हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *