अवैध कालोनियों को लेकर सख्त हुआ प्रशासन, कॉलोनी पर की कार्रवाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे के आसपास कई जगहों पर भूमाफियाओं की तरफ से अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं, जिन्हें लेकर अब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे के आसपास कई जगहों पर भूमाफियाओं की तरफ से अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं, जिन्हें लेकर अब डीटीपी विभाग सख्त हो गया है। यहां नूंह से गुजरते केएमपी एक्सप्रेस-वे के साथ लगते रेवासन गांव में कट रही अवैध कालोनी पर डीटीपी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

यहां टोल प्लाजा के आसपास कट रही अवैध प्लॉटिंग को डीटीपी विभाग की टीम ने रुकवा दिया है। साथ ही भूमाफियाओं को चेतावनी दी गई है कि, किसी भी तरह की कोई अवैध कालोनी का निर्माण किया गया तो फिर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। वहीं विभाग की तरफ से लोगों से भी अपील की गई है कि वो सस्ते दरों में प्लॉट मिलने के लालच में ने आएं और इस तरह अवैध कालोनियों में प्लॉट खरीदने से भी बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *