ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज-पानीपत में बदमाशों की गुंडागर्दी हर दिन देखने को मिल रही है। इन तस्वीरों से अनुमान लगाया जा सकता है कि बदमाशों में पुलिस तंत्र का जरा सा भी खौफ नहीं है। बदमाश बेखौफ हो रखे हैं और पानीपत की जनता में भय का माहौल पनप रहा है। ताजा मामला सिटी थाना क्षेत्र का है, जहां थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर एक कैफे में 8 युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान बदमाशों ने कैफे मालिक, उसके दोस्त और कैफे में बेठे कस्टमर के साथ मारपीट भी की। मारपीट की सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
वहीं इस मामले में जहां पुलिस की सुरक्षा प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं तो पुलिस का कहना है कि, सीसीटीवी में गुंडागर्दी बरपाते हुए कैद हुए करीब 6 युवकों की पहचान हो चुकी है, जिन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

