सड़क हादसे में 3 की मौत, गांव में छाया मातम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। रविवार को छोटे भाई की बरात जानी थी। उसी का सामान लेने के लिए गए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। रविवार को छोटे भाई की बरात जानी थी। उसी का सामान लेने के लिए गए बाइक सवार बड़े भाई सहित तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों ने उनके घरवालों को सूचना दी तो परिवार में मातम छा गया।हादसे में मारे गए तीनों संधौली गांव के रहने वाले हैं।

 

हादसे को लेकर अभी तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया कि आखिर हादसा कैसे हुआ। कुछ लोगों का कहना है कि मुर्तजापुर से वापस आते समय हादसा हुआ। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई, जिससे हादसा हो गया। तीनों सड़क पर गिरे और मौके पर मौत हो गई। वहीं कुछ का कहना है कि पीछे से किसी कार ने बाइक को टक्कर मारी। उसकी चपेट में आने से तीनों की मौके पर मौत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *