ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन में कोरोना वायरस का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। मृतकों की संख्या 2290 हो गई है और इसके संक्रमण के 76 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, इससे 97 और लोगों की जान चली गई और 7,062 नए मामले सामने आए। उनमें से 205 हुबेई प्रांत के है, जहां इस विषाणु के कारण सबसे अधिक लोग मारे गए है। इसके अलावा दो लोग अनहुइ में मारे गए।
वायरस पर क्या बोला चीन
इस पूरे मामले पर चीन के विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कंग श्वांग ने कहा कि अभी तक सिर्फ ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि चीन के कई शहरों में महामारी बन चुका नया कोरोना वायरस चीन के खिलाफ एक जैविक हथियार है।
कोरोनावायरस ने सार्स को छोड़ा पीछे
इससे पहले चीन में फैले कोरानावायरस से मरने वालों का आंकड़ा 17 साल पहले सार्स वायरस के कारण हुई मौतों से अधिक हो गया है।सार्स वायरस 2003 में फैला था और सार्स वायरस के कारण 774 लोगों की जान गई थी।


