लापता लड़की का नहीं मिला सुराग, तो किया चक्का जाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल शहर से करीब 11 दिन पहले लापता लड़की को पुलिस अब तक बरामद नहीं कर सकी है। इसको लेकर नाराज लोगों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल शहर से करीब 11 दिन पहले लापता लड़की को पुलिस अब तक बरामद नहीं कर सकी है। इसको लेकर नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने यहां हथीन-पलवल रोड स्थित चुंगी मोड़ पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एसएचओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तबादले की मांग उठाई।

वहीं करीब पांच घंटे चले इस प्रदर्शन के चलते हथीन-पलवल और पलवल-उटावड रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। हथीन शहर क्षेत्र में एक लड़की 15 जनवरी को संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। जिसकी काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने 9 फरवरी को मामला दर्ज कराया। हालांकि उसके बाद से लगातार थाने का चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस अब तक लड़की को बरामद नहीं कर सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *