ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल के होडल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्मन गांव के सरकारी स्कूल के अध्यापक से साथ मारपीट की गई है। यहां स्कूल ग्राउंड में बाइक सवार युवक बिना इजाजत घुस आए थे, और स्टंटबाजी कर रहे थे। 
जिन्हें रोकने पर युवकों ने टीचर पर उस वक्त हमला बोल दिया, जब वो छुट्टी के बाद घर के लिए निकल रहा था। पीड़ित अध्यापक ने युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। हालांकि अध्यापकों ने इस घटना को लेकर स्कूल प्रांगण में पंचायत बुलाई और आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
