ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा से सासंद सुनीता दुग्गल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, विरोधी नेता केवल बयानबाजी में जुटे हैं, लेकिन उनकी सरकार को जनहित के कार्य करने हैं और उन कार्यों को करने में वो लगतार जुटे हुए हैं।
इस दौरान सुनीता दुग्गल ने कहा कि, दिल्ली में केजरीवाल की वापसी को लेकर भाजपा में मंथन चल रहा है। केजरीवाल सरकार के अच्छे कार्यक्रमों को भाजपा सरकार भी अपनाने का कार्य करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य में भी बड़े सुधार करेंगे।
