ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम के सेक्टर-39 में बने डायग्नोस्टिक सेंटर का सीएम मनोहर लाल ने शुभारंभ किया। ये डायग्नोस्टिक सेंटर CSR के तहत नगर निगम की तरफ से बनवाया गया है। जहां पर सस्ती दरों पर मरीजों के सभी तरह के टेस्ट होंगे।
करीब 3 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से इस डायग्नोस्टिक सेंटर का निर्माण करवाया गया है। इस दौरान सीएम ने कहा कि, जल्द ही गुरुग्राम सिविल अस्पताल की इमारत को नई इमारत में बनाकर शिफ्ट किया जायेगा।

