निर्दलीय विधायकों को लेकर ऊर्जा मंत्री ने कह डाली ये बड़ी बात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह बजट पर चर्चा करने के लिए बुलाए गए प्री बजट सत्र को लेकर की गई पहल की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह बजट पर चर्चा करने के लिए बुलाए गए प्री बजट सत्र को लेकर की गई पहल की सराहना की है और कहा कि, यह मुख्यमंत्री की अनोखी पहल है। उन्होंने कहा कि, इस चर्चा में विधायक अपना -अपना सुझाव रख सकेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि, बजट सत्र लंबा होने से विधायकों को अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा द्वारा निर्दलीयों को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, जो निर्दलीयों की बैसाखी पर चल रही सरकार गिरने का दावा कर रहे हैं, उनके शासन में निर्दलीयों को पैसों से खरीदा जाता था। उन्होंने कहा कि,कांग्रेस की सोच है कि केवल निर्दलीयों को कैसे से ही काबू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस शासन में विधायक खरीदे करते थे। सभी निर्दलीय विधायकों ने अपने सिद्धांतों की वजह से बिना कोई रिश्वत लिए मौजूदा सरकार को समर्थन दे रखा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *