ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्म ने अंबाला कैंट बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जीएम से लेकर अन्य कई आला अधिकारी गायब मिले तो परिवहन मंत्री भड़क गए। उन्होंने कहा कि, वो पौने घंटे से बस स्टैंड पर खड़े हैं, न कोई जीएम है और न ही कोई अन्य अधिकारी, ऐसे में बस स्टैंड पर लोगों की समस्याओं को कौन सुनेगा ?
परिवहन मंत्री के निरीक्षण की जानकारी मिलने के बाद एक एक करके सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचने शुरु हो गए। हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि, वो अबकी बार तो उन्हें छोड़ रहे हैं, लेकिन दोबारा इस तरह की गलती करने पर उन्हें मौका नहीं देंगे। तो वहीं परिवहन मंत्री के निरीक्षण के बाद छात्रों ने बसों की कमी को लेकर प्रदर्शन किया और रोडवेज की एक बस शीशा भी तोड़ दिया। बसों की समस्या को दूर करने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि, जल्द ही रोडवेज के बेड़े में 18 वोल्वो, 876 नई बसें और 150 मिनी बसों को शामिल किया जायेगा।

