दिल्ली की जनता फ्री-फ्री के नाम पर लुभावने वादों में उलझ गई: कंवरपाल गुर्जर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में हुई आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सीधी टिप्पणियां की है। उनके…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में हुई आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सीधी टिप्पणियां की है। उनके अनुसार वह जनमत का पूरा सत्कार करते हैं। मगर दिल्ली की जनता फ्री-फ्री के नाम पर जिन लुभावने वायदों में उलझकर आम आदमी पार्टी की सरकार बना रही है, आने वाले समय में वहीं जनता खुद इसका नुकसान उठाएगी। और अगर इस तरह की राजनीति शुरू हो गई तो वह भी राष्ट्र हित में नहीं है।
‘बीजेपी का वोट प्रतिशत पहले से काफी बढ़ा है’
शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि बीजेपी की सीटें भले कम आई हो, लेकिन बीजेपी का वोट प्रतिशत पहले से काफी बड़ा है। 15 साल तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी आज पिछलग्गू पार्टी बन चुकी है। जो इन चुनावों में आकर जीरो पर अटक गई है। कंवरपाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को बैक गेट से समर्थन दिया हैं। जिस कारण आम आदमी पार्टी को इतनी ज़्यादा सीटें आई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली हार से सबक लेकर अपनी कमियों को तलाश कर उन्हें दूर करने का काम करेगी।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी तीसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति लोगों का विश्वास सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में हरियाणा के शिक्षा मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर का कहना है कि, वह जनमत का पूरा सत्कार करते हैं, इन चुनावों में भले उनकी सीटें कम आई हो। मगर बीजेपी का वोट प्रतिशत पिछली बार से बड़कर साढ़े 38 प्रतिशत हुआ है। और दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के 75 प्रतिशत उम्मीदवारों की जमानत जप्त हुई है। और 15 साल तक दिल्ली पर राज करने वाली यह पार्टी आज पिछलग्गू पार्टी बनकर जीरो पर आकर ठहर चुकी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह बीजेपी की हार का कारण कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का वोट बैंक एक होना मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *