ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि 16 फरवरी को स्वाभिमान दिवस करनाल में मनाया जायेगा और उस दिन इस दिवस पर वो लोग आये जिनका स्वाभिमान और जमीर जिंदा है। इसके अलावा जो कुछ कर गुजरने की तमन्ना रखते है। इसी सदर्भ में मैं सभी को आमंत्रित करने के लिये रोहतक आया हूं।
तंवर ने कहा कि आज प्रदेश में मजबूत विपक्ष की जरूरत है लेकिन वो नदारद है। ना सडकों पर विपक्ष है और ना ही देश और प्रदश में दिख रहा है। उपर से नीचे तक सब फलाप है। आज भाजपा और कांग्रेस को को जनता ने नकार दिया जिसका प्रमाण दिल्ली में दिखाई दिया। भाजपा को पीछे भी हरियाणा में नकार दिया। जब जनता ने इन दोनों राष्ट्रीय दलों को नकार दिया तो ऐसे में जनता तीसरे विकल्प की इंतजार में है।
तंवर ने कहा कि, जिसका स्वाभिमान जिंदा है, जो ईमानदार है और जिसका जमीर जिंदा है और जो ये चाहते है कि वे देश और प्रदेश के लिए कुछ कर सक व जो ये महसूस करते है कि अब बदलाव होना चाहिये वो ही इस दिवस पर आएंगे। आज भाजपा और कांग्रेस की स्थिति ये है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा 5 तक सीमित रह गई और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। वही काग्रेस पार्टी पर निशाना साधा कि, जितने वोट पूरी दिल्ली में कांग्रेस को मिले है उतने वोटतो उनको अकेले मिले है। केंन्द्र की सरकार सैटिंग से चल रही है।

वहींं नई पार्टी के गठन के बाद अगर राहुल गांधी उन्हें मनाते है तो इस पर उन्होंने कहा कि, जो कमजोर होते है वो ही वापिस जाते है। हालांकि जनता ने मुझे कहा था कि आपके और आपके साथियों के साथ धोखा होगा। तीसरे विकल्प के गठन के बाद भाजपा और कांग्रेस नही टिकेगी। घोटालों के जिक्र पर कहा कि सरकार तो कहेगी कि घोटाला नही हुआ लेकिन धान का घोटाला तो उजागर हो गया। इसके अलावा और भी शुगर मिल घोटाले है।
बाईट- अशोक तंवर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस।


