ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन में कोरोना वायरस का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। मृतकों की संख्या 1193 हो गई है और इसके संक्रमण के 40,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, इससे 97 और लोगों की जान चली गई और 4,062 नए मामले सामने आए। रविवार को जिन 97 लोगों की जान गई उनमें से 91 हुबेई प्रांत के थे, जहां इस विषाणु के कारण सबसे अधिक लोग मारे गए है। इसके अलावा दो लोग अनहुइ में मारे गए।
4,281 लोगों की इलाज के बाद छुट्टी
आयोग के अनुसार 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में इससे अब तक कुल 920 लोगों की जान जा चुकी है और कुल 41,171 मामलों की पुष्टि हुई है। रविवार को 296 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए, 6,484 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और 24,589 लोगों के इससे संक्रमित होने की आशंका है। वहीं कुल 4,281 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।
चीन में कारखाने और स्कूलों के बंद
लंबे समय से कारखाने और स्कूलों के बंद होने और उड़ानों पर प्रतिबंध के चलते बीजिंग और शंघाई समेत चीन के कई शहर भुतिया नजर आने लगे हैं। बीजिंग का शेयर मार्केट भी पूरी तरह उजाड़ दिखाई देता है। यहां कामकाज पूरी तरह घट गया है। निवेशक सोने, बांड और जापानी येन में निवेश कर रहे हैं।
कोरोनावायरस ने सार्स को छोड़ा पीछे
इससे पहले चीन में फैले कोरानावायरस से मरने वालों का आंकड़ा 17 साल पहले सार्स वायरस के कारण हुई मौतों से अधिक हो गया है। सार्स वायरस 2003 में फैला था और सार्स वायरस के कारण 774 लोगों की जान गई थी।
क्या है कोरोना वायरस
बतादें कि कोरोना वायरस ( CoV ) एक जूनोटिक है। ये वायरस जानवरों से मानवों में फैलता है। यहा वायरस कोरोना संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फैलता है। यहा वायरस खांसी, छींक या हाथ मिलाना से भी फैल सकता है। किसी संक्रमित व्यक्ति के छूने और फिर अपने मुंह, नाक या आंखों को छूने से भी वायरस का संक्रमण हो सकता है।
जानिए क्या है इसका इलाज
फिलहाल भारत या किसी देश में अबतक इस का इलाज नहीं हो पाया है। और अभी तक ना तो कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन बनी है और न ही 2019-nCoV की। बचने के लिए आप ऐहतियात बरतें। मास्क पहनें और किसी बीमार, झुकाम, निमोनिया से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। हाथों को बार बार अच्छे से साबुन से धोएं। अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं।
बचने के उपाय
कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए निम्न उपाए
1. अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।
2. खांसते या छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें।
3. जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
4. मीट और अंडों को अच्छे से पकाएं।
5. जंगल और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।


