केजरीवाल 16 को लेंगे शपथ, आप ने दिया दिल्लीवासियों को न्योता

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिली शानदार जीत के बाद आम आदमी के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कि, इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिली शानदार जीत के बाद आम आदमी के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कि, इस दौरान उन्होंने कहा कि, दिल्ली में पहली बार काम की राजनीति को सम्मान मिला है। दिल्ली की जनता ने AAP को लगातार दूसरी बार जिता कर उनकी झोली में जीत डाल दी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि,दिल्ली के लोग काम को पसंद करते हैं। और दिल्ली की राजनीति का विकास मॉडल सिर्फ केजरीवाल के पास है।

बिजली-पानी देना ही असली देशभक्ति
वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि, लोगों को सस्ती बिजली और पानी उपलब्ध कराना ही असली देशभक्ति है, बीजेपी को दिल्ली के लोगों ने यही संदेश दे दिया है कि अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली का बेटा है, तो दूसरी तरफ  मनीष सिसोदिया ने कहा कि, विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना गया है,जबकि 16 फरवरी को रामलीला मैदान में केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह होगा यह शपथ ग्रहण समारोह 10 बजे आयोजित किया जाेगा।
पीसी चाको ने दिया इस्तीफा
वहीं दिल्ली में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब कांग्रेस पार्टी में स्तीफों का दौर भी शुरू हो गया है। जानकारी के मुतबिक पीसी चाको ने दिल्ली प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया है, इससे पहले सुभाष चोपड़ा भी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे केजरीवाल

तो अब अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली हैं बीजेपी को 8 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *