ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बलाली गांव में रविवार शाम को बिजली के करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई है। इस गांव में बिजली के करंट से यह दूसरी मौत बताई जा रही है ।
लोगों का कहना है कि, किसान के खेत के ऊपर से बिजली की लाइन गई हुई है।
जिसके तार नीचे झूल रहे हैं और जब किसान अपने पाइपों को कंधे पर रखकर चला तो गलती से वह उन लाइनों के टच हो गए जिसके कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसी तरह से इस गांव में एक किसान की पहले भी मृत्यु हो चुकी है। किसानों का आरोप है कि नई सरकार आने के बाद और बिजली विभाग को नया मंत्री मिलने के बाद भी बिजली तारों की हालत जस की तस बनी हुई है।

