ग़जब की शिक्षा व्यवस्था, जान हथेली पर लेकर छात्र पहुंच रहे कॉलेज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रतिया में बसों की कमी के चलते कॉलेज के छात्रों ने बस स्टैंड का गेट बंद करके नारेबाजी की। रतिया के खालसा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रतिया में बसों की कमी के चलते कॉलेज के छात्रों ने बस स्टैंड का गेट बंद करके नारेबाजी की। रतिया के खालसा त्रिशताब्दी कॉलेज के छात्रों ने बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया।  वहीं सूचने मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालातो पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं आश्वासन करीब 15 मिनट बाद बस स्टैंड का गेट खोला गया।  छात्रों का कहना है कि, बसों की कमी के चलते कॉलेज के छात्र व छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार इस संबंध में शिकायत भी की गई है, लेकिन कोई सूध नहीं ले रहा है।


एक तरफ तो सरकार शिक्षा के प्रति बड़े बड़े दावे कर रही है, लेकिन मामला ज्यों का त्यों बना हुआ है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे यहां खोखले होते नजर आ रहे हैं। कॉलेज के छात्रों ने बस की कमी के चलते बस स्टैंड का गेट बंद कर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कॉलेज के लिए स्पेशल बस लगाई गई थी। सोमवार को कॉलेज में जाने के लिए बस
में छात्र छात्राएं बैठ गए कि तभी अड्डा इंचार्ज ने आकर छात्राओं को बस से उतरने को कहा।  कहा गया कि, ये बस कॉलेज नहीं कहीं और ही जाएगी।

विरोध करने पर अड्डा इंचार्ज रोब दिखाने लगा।  इसके चलते उन्होंने गेट बंद कर प्रदर्शन किया। आगे कहा कि,  बस की समस्या को लेकर उनका कोई समाधान नहीं हो रहा। बस समस्या को लेकर आलाधिकारियों को मिल चुके है पर कोई समाधान नही हो रहा। छात्र -छात्राओं को बस में जान जोखिम में डाल कर जाना पड़ता है।  छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर जल्द समाधान न हुआ तो, कोई बड़ा कदम उठाने को हो जाएंंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *